इंडिया

अप्रैल के पहले ही दिन महंगाई का झटका, 250 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

आज 1 अप्रैल 2022 यानी नए वित्त वर्ष की शुरूआत महंगाई के साथ हुई है। नए वित्त वर्ष के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। क्योंकि महीने के पहले ही दिन एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में एक साथ 250 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। ये बढ़ोतरी घरेलू गैस सिलेंडर में नहीं बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इस बढ़ोतरी के साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 249.50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2253 रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 2003.50 रुपये थी। यदि आप भी अपने शहर में गैस की कीमत चेक करना चाहते हैं तो (https:iocl/Products/indaneGas.aspx) इस लिंक पर जाकर पता कर सकते हैं।

बता दें कि बीते माह 22 मार्च को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े थे जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था। देश की राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो गैसे सिलेंडर के दाम 949.5 रुपये है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

सुविधा ऐप का लाभ उठाएं प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि: डीसी

धर्मशाला 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024…

5 hours ago

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बखूबी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी: हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 24 मई: कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 57 प्रतिशत से अधिक पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग…

5 hours ago

रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी की…

5 hours ago

पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों में लगाया काला धन: सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियां की, जिसमें मोदी ने…

5 hours ago

नगर निगम की मासिक बैठक पानी की समस्या पर गरमाया सदन

शिमला नगर निगम की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को बचत भवन में किया गया।…

5 hours ago