इंडिया

J&K: अनंतनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को पहलगाम क्षेत्र के श्रीचंद वन क्षेत्र में 2 से 4 आतंकियों के होने की गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की और सर्च अभियान शुरू किया।

जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल जब एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां पहले से मौजूद आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और इसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया गया। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। पूरी इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को BSF ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक गुप्त सुरंग का पता लगाया था। BSF ने दावा किया है कि आगामी अमरनाथ यात्रा में बाधा पहुंचाने की पाकिस्तान के आतंकियों की साजिश को नाकाम किया है। बताया जा रहा है कि सुरंग पाकिस्तान की और से खोदी गई थी। सुरंग का मुहाना दो फुट चौड़ा है और इससे अब तक बालू की 21 बोरियां बरामद की गई हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

12 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

12 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

12 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

12 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

15 hours ago