Categories: इंडिया

बारिश का कहरः बारिश से मध्य प्रदेश बेहाल, अब तक 32 लोगों की मौत

<p>देश के कई हिस्से भारी बारिश और बाढ़ से काफी प्रभावित हुए हैं। मध्य प्रदेश में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। मध्य प्रदेश के 36 जिले भारी बारिश से जूझ रहे हैं। बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। मध्य प्रदेश में बाढ़ की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 32 हो गया है। मध्य प्रदेश के 36 जिले इस समय मूसलाधार बारिश की चपेट में हैं। भयंकर बाढ़ के कारण अब तक 32 लोगों को मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर, शाजापुर, देवास, भोपाल, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, राजगढ़, सीहोर, गुना, शिवपुरी समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है।</p>

<p>बारिश के कारण नर्मदा, शिवना, बेतवा और ताप्ती नदियों के अलावा कई नदियां और नाले उफन पर हैं। मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश के भी कई जिले में बारिश के कारण नदियां उफान पर है। मध्य प्रदेश में लगातार तेज बारिश के चलते कई इलकों का संपर्क कटा हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।</p>

<p>मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उज्जैन, मंदसौर, नीमच, रतलाम, आगर, शाजापुर, देवास, भोपाल, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद, राजगढ़, सीहोर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुरकलां, बैतूल, हरदा, इंदौर, धार, खंडवा, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी और सतना जिले में भारी बारिश की आशंका जताई है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago