इंडिया

नवजोत सिद्धू ने की भगवंत मान की तारीफ, कहा- जमीन से जुड़े हैं इंसान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। इस भेंट के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर मान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जमीन से जुड़े हुए (डाउन टु अर्थ) इंसान हैं। पंजाब में अवैध कब्जे वाली जमीनों को खाली कराने को लेकर भी सिद्धू ने मान की प्रशंसा की।

सिद्धू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा नहीं लगा कि किसी मुख्यमंत्री से बात कर रहे हैं। वह बहुत ही डाउन टु अर्थ हैं।’ इस मीटिंग के बाद सिद्धू ने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, 50 मिनट में बहुत ही उपयोगी बातें हुईं जो कि लंबे समय से हमारे अजेंडा का हिस्सा हैं। हमने लोगों की आय बढ़ाने के बारे में बात की जो कि पंजाब की बड़ी समस्या है। सीएम भगवंत मान एक ग्रहणशील इंसान हैं। उन्होंने जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का वादा किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान में किसी तरह का ईगो नहीं है और वह बहुत ही धैर्य के साथ बातों को सुनते हैं। वह बिल्कुल उसी तरह हैं जैसे 15 साल पहले थे जब उनसे पहली मुलाकात हुई थी। सिद्धू ने कहा, मान पंजाब की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। उनके साथ बैठक के दौरान वक्त का पता ही नहीं चला।

नवजोत सिंह सिद्धू भगवंत मान से पहली बार लाफ्टर चैलेंज शो के दौरान मिले थे। हालांकि उस वक्त सिद्धू जज हुआ करते थे और भगवंत मान कंटेस्टेंट थे। सिद्धू पंजाब चुनाव के बाद पहले भी मान की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भगवंत मान बहुत ही ईमानदार व्यक्ति हैं।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

13 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

31 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

35 mins ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

53 mins ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

16 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

16 hours ago