Categories: इंडिया

बिहार में NDA की सरकार का गठन, नीतीश कुमार ने 7वीं बार ली CM पद की शपथ

<p>बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 में जीत के बाद आज एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश समेत 15 मंत्रियों को राज्यपाल फागू चौहान ने शपथ दिलाई। नीतीश के अलावा बीजेपी कोटे से दो उप मुख्&zwj;यमंत्री (तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी) ने भी शपथ ली। जनता दल-यूनाइटेड के कोटे से अशोक चौधरी, विजय चौधरी, मेवालाल चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव और शीला मंडल ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की जबकि बीजेपी के मंगल पांडेय, जीवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान, अमरेन्द्र प्रताप सिंह और रामसूरत राय ने शपथ ली है।</p>

<p>इसके अलावा &#39;हम&#39; से संतोष मांझी और वीआईपी से मुकेश मल्लाह ने शपथ ली। संतोष मांझी, बिहार के पूर्व मुख्&zwj;यमंत्री जीतनराम मांझी के बेटे हैं। जीतनराम भी इस बार हम के टिकट पर चुनाव जीते हैं। शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय मंत्रिमंडल के गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राजभवन पहुंचे। उधर आरजेडी ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया है। समारोह में तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी ने भी बहिष्कार किया है। &nbsp;&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

58 mins ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

2 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago