Categories: इंडिया

हरियाणा: मनोहर लाल खट्टर ने लगातार दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दुष्यंत बने डिप्टी सीएम

मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर से हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।। जबकि, जननायक जनता पार्टी चीफ और पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवीलाल के पोते दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा विधानसभा में बीजेपी सिर्फ 40 सीटों पर ही रह गई। यानि, बहुमत का आंकड़े जुटाने के लिए उसे सहयोगी दल की तलाश थी। ऐसे में 9 महीने पहले बनी जेजेपी की दस सीटों पर जीत के समर्थन के बाद बीजेपी यहां पर स्थायी सरकार बनाने जा रही है।

इससे पहले, निर्दलीय विधायकों समेत हरियाणा जनहित कांग्रेस चीफ गोपाल कांडा ने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया था। लेकिन, गीतिका शर्मा सुसाइड केस के आरोपों का सामना कर रहे कांडा के समर्थन लेने को लेकर बीजेपी की जमकर किरकिरी हुई। जिसके बाद बीजेपी ने कांडा को किनारा करते हुए जेजेपी के समर्थन के सरकार बना रही है।

मनोहर लाल खट्टर की दूसरी पारी

मनोहरलाल खट्टर ने 26 अक्टूबर 2014 को हरियाणा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था। गैर जाट समुदाय से आने वाले खट्टर हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री हैं। मनोहर लाल खट्टर 1994 में बीजेपी में शामिल हुए थे जिसके बाद इनको हरियाणा में संगठन महामंत्री बनाया गया था। इसके बाद ये धीरे-धीरे हरियाणा की राजनीति में अपनी पकड़ बनाई और साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को को बहुमत हासिल हुआ और मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया गया। 2014 के विधानसभा चुनाव में मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे और जीत हासिल की थी।

2014 के चुनाव में बीजेपी ने मनोहर लाल खट्टर को करनाल सीट से उम्मीदवार बनाया। इसके बाद चुनाव में मनोहर लाल खट्टर 82485 वोटों के साथ जीत हासिल किए। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार जय प्रकाश गुप्ता करनाल 18712 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इसके बाद पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बनाया। मनोहर लाल खट्टर ने पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक से अपना हाईस्कूल पूरा किया। इसके बाद वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी करने के लिए दिल्ली चले गए। वह अपने कॉलेज के दिनों में दिल्ली के सदर बाजार के पास एक दुकान भी चलाया करते थे।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

4 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

5 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

5 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

5 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

21 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

21 hours ago