<p>जयुपर में आयोजित साहित्य महोत्सव में शनिवार को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीज ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हिंदी के चर्चित शब्द 'नारी शक्ति' को साल 2018 का 'वर्ड ऑफ द ईयर' चुना है। पैनल डिस्कशन में लंबी चर्चा के बाद इस शब्द को डिक्शनरी ऑफ 2018 में शामिल कर लिया है।</p>
<p>ऑक्सफोर्ड ने जारी बयान में कहा कि, 'साल का हिंदी शब्द नारी शक्ति, एक शब्द या भाव है, जिसने काफी ध्यान खींचा है। यह पिछले साल की प्रकृति, मिजाज और विचारमग्नता को जाहिर करता है। बयान के मुताबिक, 'आज इस शब्द का इस्तेमाल महिलाओं द्वारा अपनी जिंदगी की बागडोर खुद संभालने के लिए किया जाता है।' भारत में ऑक्सफर्ड डिक्शनरी की टीम ने साल के हिंदी शब्द का चुनाव किया। इसमें भाषा विशेषज्ञों की अडवायजरी टीम ने मदद की जिसमें अशोक कुमार शर्मा, कार्तिका अग्रवाल और नमिता गोखले शामिल थे।</p>
<p>जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि नारी शक्ति शब्द को इन कुछ सालों में इसलिए ज्यादा महत्व मिला क्योंकि केंद्र सरकार ने महिलाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। इसके अलावा विकास प्रक्रिया में भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को देखा गया।</p>
<p>गौरतलब है कि इस शब्द का चयन ऐसे समय पर हुआ है, जब देश 70वां गणतंत्रता दिवस मना रहा है और इस मौके पर होने वाली कई महत्वपूर्ण परेडों का नेतृत्व महिलाओं ने किया। जो नारी शक्ति का उदाहरण हैं। ऑक्सफोर्ड ने साल 2017 का हिंदी शब्द 'आधार' को चुना था।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…
पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…