Categories: इंडिया

‘एनकाउंटर प्रदेश’ में पुलिस ने की आम आदमी की हत्या!

'एनकाउंटर प्रदेश' से मतलब तो आप समझ ही गए होंगे। उत्तर प्रदेश में योगी राज का ऐसा असर है कि अब पुलिस अपराधियों को छोड़ आम आदमी का एनकाउंटर करना शुरू कर दिया है। बीती रात 12 बजे लखनऊ में पुलिस ने 'एपल' कंपनी के एरिया मैनेजर को ही गोली मार दी।

एपल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को गोमती नगर इलाके में पुलिस ने संदिग्ध समझकर गोली चला दी। पुलिस का कहना है कि देर रात नाके पर विवेक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। लेकिन, विवेक नहीं रुके और उन्होंने अपनी कार फर्राटे के साथ आगे बढ़ा दी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध समझकर गोली चला दी। गोली विवेक के सिर में लगी और उनका इलाज दौरान मौत हो गई।

विवेक के दो बच्चे और एक पत्नी हैं। उनके परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले में यूपी के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने घटना की जिम्मेदारी ली है और माना है कि जिस कॉन्सटेबल ने गोली चलायी है वह बड़ी चूक है। उन्होंने एक न्यूज़ चैनल से मुख़ातिब होते हुए कहा कि हालात ऐसे नहीं थे कि गोली मार दी जाए। यहां पर हमारे कॉन्सटेबल से गलती हुई है।

लेकिन, इस मामले में बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। क्योंकि, इस घटना के दौरान विवेक तिवारी के साथ उनकी दोस्त समा भी गाड़ी में बैठी थीं। समा पूरे घटना की चश्मदीद गवाह हैं। मगर पुलिस ने उन्हें एक घर में नज़रबंद कर दिया है और मीडिया से मिलने की पूरी मनाही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर चश्मदीद पर पुलिस कोई दबाव तो नहीं बना रही है।

पिछले कुछ महीनों से क़ानून को ताक पर रखकर उत्तर प्रदेश में धड़ाधड़ एनकाउंटर और एंटी रोमियो स्कॉयड के रूप में पुलिसिया लैठत पैदा हुए हैं, उसने योगी सरकार की व्यवस्था पर धब्बा लगा दिया है। दो दिन पहले ही मेरठ में पुलिस ने एक महिला को इसलिए महिला को पकड़ा और पीटा क्योंकि वह अपने मुस्लिम दोस्त के साथ बैठी थी। पुलिस ने महिला के लिए अमर्यादित टिप्पणी की और मुस्लिम युवक को भी हिरासत में लिया था। उत्तर प्रदेश में पुलिस क़ानून की किताब से लेकर घर के गार्जियन की पूरी जिम्मेदारी अकेले ही अदा कर रही है और अब मर्डर करके क़ातिलों की जिम्मेदारी भी खुद के कंधे पर ले लिया है।

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

3 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

6 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago