इंडिया

4 दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय प्रवास पर वीरवार को राजधानी शिमला पहुंचें। देश के सर्वोच्च नागरिक की सुरक्षा को लेकर शिमला पुलिस सजग और सतर्क है। करीब 1500 से अधिक जवान राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात हैं। राष्ट्रपति कोविदं ओबराय ग्रुप के सिसिल होटल में ठहरेंगे। होटल के आसपास सुरक्षा कड़ी है।

शिमला की सड़कों, माल रोड, रिज मैदान इत्यादि पर जवान तैनात किये गये हैं, ओैर आने-जाने वालों की कड़ी निगहबीनी हो रही है। राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी को सील कर दिया गया है।

ramnath

17 सितम्बर 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। इसी दिन शाम 7 बजे राजभवन जाएंगे। राजभवन में एट होम और कल्चर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 18 सितंबर को राष्ट्रपति यारोज में जाएंगे। सुबह 11 बजे वे यहाँ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 19 सितंबर को 11 बजे वापस दिल्ली लौटेंगे। राष्ट्रपति के साथ 20 परिवार के सदस्यों सहित स्टाफ के 43 लोग मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा के दृष्टि से बालूगंज थाने से लेकर विधानसभा चौक तक के मार्ग को तीन दिनों 16 से 18 सितंबर तक के लिए बंद किया गया है। जब राष्ट्रपति का काफिला अनाडेल से सिसल तक चलेगा तो इस रूट पर किसी भी वाहन को आने नहीं दिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

पापियों का साथ भगवान भी नहीं देता: CM

पापियों का साथ भगवान भी नहीं देताः सीएम  भाजपा हिमाचल प्रदेश हितैषी नहीं, कुल्लू जिला…

51 mins ago

राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के व्यय पर कड़ी निगरानी रखें

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त केंद्रीय व्यय पर्यवेक्षक सुरेश नंदनवर भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी…

60 mins ago

बद्दी में तीन युवकों ने हिंदू देवी-देवतायों का बनाया आपत्ति जनक वीडियो, मामला दर्ज

बद्दी में तीन युवकों द्वारा हिंदू देवी देवतायों की आपत्ति जनक वीडियो डालने पर मामला…

1 hour ago

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

18 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

18 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

18 hours ago