धर्म/अध्यात्म

धूमधाम से मनाया जा रहा सैर पर्व, लोग कर रहे खुशहाली की कामना

प्रदेश के सबसे बड़ा जिला कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के साथ कई जिलों में सैर उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। सैर पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। सुबह से लोग एक दूसरे को बधाई देते हैं और बड़े-बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं।

सैर पर्व का इतिहास

पुराने जमाने में बरसात से उत्पन्न हुई बीमारियों से निपटने के लिए सुविधा ना के बराबर थी। भारी बरसात के चलते वैध तक पहुंचना भी असंभव होता था। इसलिए लोग घरों में ही कैद रहते थे जिससे किसी तरह की कोई बीमारी ना हो और सुरक्षित रहे।

बरसात का सीजन खत्म होने के बाद लोग के मिलने-झुलने का सिलसिला शुरू होता था और इसी मेल-मिलाप को सैर या सायर का नाम दिया गया। साथ ही लोग हर विध्न और बाधा से बचाने के लिए प्रकृति का धन्यवाद करते थे।

इस पर्व के बाद ही लोग अपनी लंबी यात्राएं शुरू करते हैं। यहां तक की जो नई दुल्हनें काला महीने में मायके गईं होती हैं वो भी सैर के साथ ससुराल लौटतीं है। और साथ ही आज ही दिन विधि-विधान से पूजा अर्चना के दौरान रक्षाबंधन पर बांधी गई राखी भी उतार कर टोकरी को समर्पित की जाती है।

टोकरी में हर नए फसल का पौधा और फल रखा जा है और हर एक परिवार खुशहाली की कामना करता है और सैर की टोकरी को गौशाला में घुमा कर पानी में प्रवाह किया जाता है। एक और खास बात ये है कि इस दिन पशुओं को भी गौशालाओं से निकाल कर जंगल में सैर के लिए ले जाया जाता है। समाचार फर्स्ट परिवार की तरफ से आप सभी कौ सैर की हार्दिक शुभकामनाएं। उम्मीद करते हैं सैर प्रदेश में खुशहाली और सुख समृद्धि लेकर आएं।

Samachar First

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

8 mins ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

2 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

2 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

6 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

6 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

6 hours ago