Categories: इंडिया

राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन

राहुल गांधी ने आज सोमवार सुबह यानी 4 दिसंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंचें जहां उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में नामांकन का पहला सेट दाखिल किया है। शीला दीक्षित, मोहसिना किदवई, कमलनाथ, मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, तरूण गोगोई और अशोक गहलोत राहुल गांधी के प्रस्तावक बने। इस दौरान मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता उनके साथ उपस्थित रहे।

राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए पर्चा भरने से पहले मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया है। कांग्रेस अध्यक्ष बनने की कवायद में राहुल इकलौते उम्मीदवार हैं क्योंकि सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है और किसी ने भी अभी तक कोई पर्चा नहीं भरा है। नये कांग्रेस अध्यक्ष की घोषणा  5 दिसंबर को होनी है।

राहुल की अगुवाई में बढ़ेंगे आगे

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमने नॉमिनेशन फाइल कर दिया है, लोगों की सेवा करने की ओर एक और कदम है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अध्यक्ष पद की भूमिका शानदार तरीके से निभाई है, अब राहुल भी उसी को आगे बढ़ाएंगे। राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ेगी।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

2 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

2 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

3 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

5 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

5 hours ago