Categories: इंडिया

राम रहीम के खिलाफ मर्डर केस में सुनवाई आज, हरियाणा में अलर्ट

पत्रकार छत्रपति साहू और डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामलों में पंचकूला सीबीआइ कोर्ट में आज गुरमीत राम रहीम की पेशी होगी। राम रहीम को पंचकूला कोर्ट में ले जाने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उसकी पेशी होगी। इसको लेकर रोहतक, पंचकूला सहित राज्यभर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साथ ही अर्धसैनिक और पुलिस के जवान पेशी के दौरान संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखेंगे।

बता दें, पत्रकार छत्रपति और डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामलों में आज फाइनल बहस शुरू होगी। रोहतक जेल में यह पहला मौका होगा, जब किसी कैदी की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी।

पंचकूला में पैरामिलिट्री और पुलिस तैनात

गुरमीत राम रहीम की पेशी भले ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी, लेकिन पंचकूला स्थित सीबीआइ कोर्ट की सुरक्षा शुक्रवार को ही बढ़ा दी गई है। पंचकूला कोर्ट में हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री को तैनात कर दिया गया है। राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में सजा सुनाने वाले जज जगदीप सिंह ही रणजीत सिंह व रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड की सुनवाई कर रहे हैं।

रोहतक में धारा 144

रोहतक के जिला उपायुक्त अतुल कुमार का कहना है कि गुरमीत राम रहीम की पेशी को लेकर जेल में जरूरी इंतजाम करवा दिए गए हैं। शहर में किसी प्रकार से गड़बड़ी न हो, इसलिए 15 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं, जो अलग- अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगे। जेल परिधि के 500 मीटर दूरी तक धारा 144 पहले से लागू है।

कानून तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

SP पंकज नैन ने कहा कि गुरमीत राम रहीम की पेशी को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। अगर किसी भी व्यक्ति ने कानून तोडऩे का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिले की सभी सीमाओं पर वाहनों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

20 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

20 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

20 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

20 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

20 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago