इंडिया

इधर RBI ने बढ़ाई रेपो रेट, उधर बैंक बढ़ाने लगे ब्याज और EMI

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के साथ रेपो रेट 4.40 फीसदी हो गई है। रिजर्व बैंक के फैसले के बाद अब बैंकों ने भी लोन पर ब्याज बढ़ाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी ब्याज दर बढ़ा दी है।

बैंक ऑफ बड़ौदा और ICICI बैंक ने कर्ज मंहगा कर दिया है। इन दोनों बैंकों ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों में इजाफा किया है। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा और ICICI बैंक से लिए जाने वाला सभी तरह का कर्ज लेना महंगा हो जाएगा।

ICICI बैंक के मुताबिक एक्टरनल बेंचमार्क लेंडिंग रेट 40 बेसिस अंक बढ़ा दिया गया है। इसे बढ़ाकर 8.10 फीसदी कर दिया गया है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी लोन के लिए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट यानी BRLLR में इजाफा किया है। यह 40 बीपीएस बढ़कर 6.90 फीसदी हो गया है। दोनों बैंकों की बढ़ी हुई ब्याज लागू हो चुकी है।

कोटक महिंद्रा बैंक ने खुदरा ग्राहकों के लिए डिपॉजिट ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा की है। नई दरें 2 करोड़ रुपये से कम की सभी जमाओं पर लागू है। बैंक ने ब्याज दर में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। एफडी 390 दिनों के लिए कराने पर ब्याज दर में 0.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

अब यह दर बढ़कर 5.50 प्रतिशत हो गई है। वहीं, 23 माह की एफडी पर ब्याज दर में 0.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब एफडी की ब्याज दर 5.60 प्रतिशत हो गई है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

42 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago