पॉलिटिक्स

पुलिस भर्ती मामले में बोली AAP- युवाओं के साथ हुआ छल, शर्म हो तो कार्रवाई करे सरकार

डेस्क। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने के बाद राजनीतिक दल प्रदेश सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस के बाद अब AAP ने भी जयराम सरकार को आड़े हाथों लिया है। अपने ट्वीटर अकाउंट पर ‘आप’ ने सरकार के खिलाफ लिखा कि ‘सरकार एक भी पेपर बिना लीक कराए नहीं करा सकती है।’ आप का ये बयान उस और भी इशारा करता हैं जिसमें JOA आईटी के पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठे थे।

‘आप’ ने आगे कहा कि ‘साढ़े चार साल में बीजेपी सरकार ने आम युवाओं के साथ सिर्फ छल किया है और अपने चहेतों को चोर दरवाजे से नौकरियां दी हैं। सरकार में जरा भी शर्म बाकी है तो इस पेपर लीक की जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।’

index aap jpeg

आपको बता दें कि 27 मार्च 2022 को हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पहले से ही विवादों में चल रही थी। कई अभ्यर्थियों ने इस पर आरोप भी लगाए और कांगड़ा-शिमला में एसपी से शिकायत भी की गई। और भी कई जगहों पर युवाओं ने लिखित भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए और पेपर लीक होने की बात कही। इस बार जब जांच की कड़ियां खुलती गई तो कांगड़ा में 3 युवकों पर मामला दर्ज किया गया है। इन युवकों को पेपर पहले ही मिल चुका था जिसके लिए 6 से 8 लाख की सौदेबाजी भी हुई थी।

Manish Koul

Recent Posts

देश की तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों के कारण बदली है: राजीव

गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, दलित, शोषित, युवा और किसान इनकी तस्वीर पीएम मोदी की नीतियों…

16 mins ago

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें: डीसी

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में राजनीतिक विज्ञापन को एमसीएमसी से अनुमति लें: डीसी राजनीतिक दलों तथा प्रत्याशियों…

23 mins ago

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला

मुख्य न्यायाधीश ने देहरा में न्यायिक परिसर की रखी आधारशिला हाईकोर्ट-जिला न्यायालयों के रिकॉर्ड का…

27 mins ago

बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता: मुख्यमंत्री

बेईमानों का कभी साथ नहीं देती देवभूमि की जनता : मुख्यमंत्री चौपाल विधानसभा क्षेत्र के…

36 mins ago

भाजपा ने रुकवाई महिलाओं की 1500 रुपए पेंशनः कांग्रेस

डिप्टी चीफ व्हीप केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि 1500 रुपए प्रति माह पेंशन…

2 hours ago

छह दागियों ने स्वीकार किया अपना गुनाहः कांग्रेस

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा है कि छह दागी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट से…

2 hours ago