यूक्रेन के शहरों पर कब्जे के लिए रूस तेजी से हवाई हमले कर रहा है। मंगलवार को खारकीव में उसने हवाई हमला कर खारकीव का मुख्यालय उड़ा दिया। इस दौरान हुए हवाई हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। छात्र का नाम नवीन एसजी है। बेंगलुरू के रहने वाले इस 20 वर्षीय छात्र के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ”गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई। मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”
लगातार हो रहे हमलों के बीच आज ही यूक्रेन के भारतीय दूतावास ने भारतीय छात्रों को तुरंत कीव छोड़ने की सलाह दी थी। इस बीच खारकीव में भी जबरदस्त गोलीबारी शुरू हो गई। रूस ने खारकीव के मुख्यालय में मिसाइलों से हमला किया।
यूक्रेन में भारत के करीब 16 हजार लोग फंसे थे। इन्हें वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के जरिये सरकार विशेष उड़ानों के जरिये यूक्रेन के सीमावर्ती देशों हंगरी, पोलैंड और रोमानिया से छात्रों को एयर लिफ्ट कर रही है। लेकिन हर दिन 250 लोग ही आ पा रहे हैं।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…