Categories: इंडिया

जंगली आग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रिज पर स्कूली बच्चों ने लागई दौड़

<p>गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश में हर साल जंगली आग से करोड़ों रुपए की वन संपदा जलकर राख हो जाती है। ये आग कई बार जानबूझकर तो कई बार लोगों की लापरवाही के कारण लगती है। लोगों में जंगली आग के प्रति जागरूकता की कमी के कारण प्रदेश को हर साल करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ता है। प्रदेश वन विभाग इस बार जंगली आग से बचने के लिए जंहा लोगों को जागरूक कर रहा वंही विभाग द्वारा एसएमएस के माध्यम से भी आगजनी की सूचना देने के लिए 13 हजार आम लोगों को भी इसमें जोड़ा गया है ताकि विभाग को समय पर आग लगने की सूचना मिल सके।</p>

<p>शिमला के रिज मैदान में वन विभाग द्वारा फॉरेस्टट फायर अवेयरनेस दौड़ 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने दौड़ के माध्यम से जंगली आग के बारे में लोगों को जागरूक किया। दौड़ को अतिरिक्त मुख्य सचिव वन,पर्यावरण विभाग राम सुभाग सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि प्रदेश के 80 फॉरेस्ट रेंज जहां पर आगजनी की घटना होने की ज्यादा संभावना रहती है। उस रेंज में दो जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे जिसमें क्षेत्र के लगभग 100 लोगों को जंगली आग के बारे में जागरूक किया जाएगा। वन विभाग ने कैम्पा के माध्यम से मिलने वाले बजट के पैसे से इस बार फायर लाइन को भी मजबूत करने का प्लान बनाया है जिससे जंगली आग से वन संपदा को बचाया जा सके।</p>

<p>अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए चार गाड़ियों को प्रदेश के लिए रवाना किया है जो अलग अलग जगह जा कर लोगों को जंगली आग के बारे जागरूक कर रही हैं। इसके अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मॉडिफाई किया जा रहा है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2529).jpeg” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

1 hour ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

4 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

5 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

5 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

5 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

6 hours ago