Follow Us:

जंगली आग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रिज पर स्कूली बच्चों ने लागई दौड़

पी. चंद, शिमला |

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही हिमाचल प्रदेश में हर साल जंगली आग से करोड़ों रुपए की वन संपदा जलकर राख हो जाती है। ये आग कई बार जानबूझकर तो कई बार लोगों की लापरवाही के कारण लगती है। लोगों में जंगली आग के प्रति जागरूकता की कमी के कारण प्रदेश को हर साल करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ता है। प्रदेश वन विभाग इस बार जंगली आग से बचने के लिए जंहा लोगों को जागरूक कर रहा वंही विभाग द्वारा एसएमएस के माध्यम से भी आगजनी की सूचना देने के लिए 13 हजार आम लोगों को भी इसमें जोड़ा गया है ताकि विभाग को समय पर आग लगने की सूचना मिल सके।

शिमला के रिज मैदान में वन विभाग द्वारा फॉरेस्टट फायर अवेयरनेस दौड़ 2019 का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने दौड़ के माध्यम से जंगली आग के बारे में लोगों को जागरूक किया। दौड़ को अतिरिक्त मुख्य सचिव वन,पर्यावरण विभाग राम सुभाग सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि प्रदेश के 80 फॉरेस्ट रेंज जहां पर आगजनी की घटना होने की ज्यादा संभावना रहती है। उस रेंज में दो जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे जिसमें क्षेत्र के लगभग 100 लोगों को जंगली आग के बारे में जागरूक किया जाएगा। वन विभाग ने कैम्पा के माध्यम से मिलने वाले बजट के पैसे से इस बार फायर लाइन को भी मजबूत करने का प्लान बनाया है जिससे जंगली आग से वन संपदा को बचाया जा सके।

अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए चार गाड़ियों को प्रदेश के लिए रवाना किया है जो अलग अलग जगह जा कर लोगों को जंगली आग के बारे जागरूक कर रही हैं। इसके अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मॉडिफाई किया जा रहा है।