Categories: इंडिया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा आज से

<p>राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अफ्रीका के तीन देशों बेनिन, गांबिया और गिनी की राजकीय यात्राओं के लिए रवाना हो गए हैं। इन तीन देशों में भारत के किसी भी राष्ट्रपति की पहली यात्रा है और तीन अगस्त तक राष्ट्रपति इन देशों का दौरा करेंगे। राष्&zwj;ट्रपति के साथ केन्&zwj;द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग और जहाज रानी राज्&zwj;य मंत्री मनसुख मंडाविया और चार सांसद भी जा रहे हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने कार्यकाल में अब तक 23 देशों का दौरा किया है। अफ्रीका के इन तीनों देशों के लिए भारत के किसी राष्ट्रपति का पहला दौरा होगा।</p>

<p>अपने दौरे के पहले चरण में राष्ट्रपति कोविंद बेनिन जाएगें। इसके बाद वह गांबिया और गिनी जाएंगे। इन देशों के दौरे में कृषि क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने के इरादे से कृषि मशीनें प्रदान की जाएंगी। बेनिन में राष्ट्रपति कोविंद नेशनल एसेंबली को संबोधित करेंगे साथ में वो वहां रह रहे करीब 1500 प्रवासी भारतीयों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति के इन तीन देशों के दौरे में आपसी व्यापार बढ़ाने पर विशेष जोर होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

5 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

5 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

5 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

5 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

20 hours ago