बिकने वाला है ‘बिग बाज़ार’, रिटेल बाज़ार में भारी उथल-पुथल के संकेत

देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी बिग बाजार के बिकने की चर्चा जोरों पर है। माना जा रहा है कि इस साल की पहली छमाही में इस बात का फैसला हो जाएगा। ख़बर है कि कंपनी के मालिक किशोर बियानी कंपनी का परिचालन ई-कॉमर्स की कंपनी 'अमेजॉन' और 'अलीबाबा' में से किसी एक को दे सकते हैं।

ई-कॉमर्स के क्षेत्र में अमेजॉन और अलीबाबा दोनों बड़ी कंपनिया हैं। दोनों ने बिग बाज़ार के लिए अपनी-अपनी दावेदारी लगा रखी है। अंग्रेजी अख़बार इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक बिग बाजार को चलाने वाली कंपनी फ्यूचर ग्रुप के मालिक किशोर बियानी ने दो हफ्ते पहले अमेजॉन के मालिक जेफ बेजॉस से अमेरिका में मुलाकात की थी। इसमें दोनों के बीच संभावित गंठबंधन पर चर्चा हुई। देश में ऑर्गनाइज्ड फूड और ग्रॉसरी मार्केट के एक तिहाई हिस्से पर फ्यूचर ग्रुप (बिग-बाज़ार) का कब्जा है।

जेफ बेजॉस के अलावा कंपनी के मालिक बियानी कुछ समय पहले चीन भी गए थे। चीन में उनकी मुलाकात अलीबाबा के अधिकारियों से हुई थी। मीडिया में चल रही चर्चा के मुताबिक बियानी वहां कंपनी का बिजनस मॉडल समझने गए थे। माना जा रहा है कि हो सकता है वह अलीबाबा के मॉडल को भारत में आजमाएं।

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

42 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

1 hour ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago