लाइफस्टाइल

कर्ज को लेकर CM का बयान कितना सही? क्या कांग्रेस ही अकेले जिम्मेदार?

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल पर बढ़ रहे कर्ज का ठीकरा तो पिछली कांग्रेस सरकारों पर फोड़ दिया, आंकड़ों पर नजर डालें तो कहानी कुछ और ही सामने आती है। चाहे सरकार भाजपा की हो या फिर कांग्रेस की कर्ज के मामले में दोनों ने प्रदेश की जनता पर बोझ ही डाला है

प्रदेश में कर्ज लेने का सिलसिला 1992 से शुरू हुआ। प्रदेश पर इससे पहले नाम मात्र की देनदारी थी, लेकिन एक बार कर्ज चक्र जब शुरू हुआ तो 2012 में ये बढ़कर 28,760 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा। यानि वीरभद्र सिंह की पिछली सरकार को ये सौगात प्रेम कुमार धूमल सरकार से मिली। इनकी गलतियों से सीखने की जगह वीरभद्र सरकार ने अपने कार्यकाल में 19,146 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश के ऊपर 47,906 करोड़ की देनदारी मढ़ दी।

प्रदेश ने भाजपा को फिर कमान सौंपी जिससे वे इस कर्ज के चक्र को खत्म कर सके, लेकिन पुरानी सरकारों के नक्शे कदमों पर चलते हुए जयराम सरकार पिछले चार सालों में ही 17,000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज ले चुकी है। इस समय प्रदेश पर 65 ,000 करोड़ का बोझ हो चुका है। पिछले चार महीनों में ही जयराम सरकार ने 4,000 करोड़ का कर्ज लिया है। दिसंबर में 1000 करोड़ रुपयेनवंबर में 2,000 करोड़ और अगस्त में 1,000 करोड़ रुपये की अधिसूचनाएं जारी की गई हैं।

यही कारण है कि 2019-20 में कुल राजकोषीय देनदारी-सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) अनुपात का 37.60 प्रतिशत हो गई थी अब ये उससे भी ज्यादा बढ़ गई है

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago