<p>चुनावों से पहले बड़े बड़े लोकलुभावन वायदे कर नेता कुर्सी मिलते ही अपने लिए लक्सरी सुख सुविधाएं व जनता पर बोझ डालने का काम शुरू कर देते है। सत्ता मिलते ही जय राम ठाकुर सरकार पिछली कांग्रेस सरकार पर हिमाचल के घाटे पर खूब रोना रोती रही। उस वक़्त जनता को लगा कि गरीब परिवार का मुख्यमंत्री गरीबों का हितैषी है। लेकिन जैसे जैसे समय बीत रहा है जनता का भ्रम टूट रहा है। पेट्रोल डीजल के आसमान छूती कीमतों के बीच जय राम सरकार ने 24 फ़ीसदी तक बस किराया बढ़ाकर जनता को पहला बढ़ा तोहफ़ा दे दिया है।</p>
<p>जनता को इस बढ़े हुए किराए को देने में कोई दिक़्क़त नहीं है। यदि सरकार निगम व निज़ी बसों के घाटे को जनता की जेब से पूरा करना चाहती है इसमें भी लोग परेशान नही है। लेकिन अपने व मंत्रियों के लिए महँगी लक्सरी गाड़िया ली जा रही है। वेवजह सचेतक बनाकर लाखों करोड़ों जनता का पैसा फूंका जा रहा है। यदि सरकार को प्रदेश के घाटे की इतनी चिंता है तो अपनी सुख सुविधाएं कम कर ने के बाद जनता पर बोझ डाले। परन्तु प्रदेश की परवाह किसे है। बाबजूद इसके ये पब्लिक है सब जानती है।</p>
<p> </p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…