<p>देशभर में पांच राज्यों के चुनाव चल रहे हैं। जिनके प्रचार के लिए सभी बड़े नेता जुटे हुए है। लेकिन, हैरानी की बात है कि हिमाचल से कोई भी बड़ा नेता चुनावी प्रचार में नहीं बुलाया गया। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दलों से कोई भी नेता चुनाव प्रचार के लिए नहीं बुलाया गया। यहां तक की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी पांच राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए नहीं बुलाया गया। वैसे अन्य राज्यों के चुनावों में ओर नेता न सही मुख्यमंत्री तो जाते ही रहे है।</p>
<p>क्या हिमाचल के नेताओं को पांच राज्यों के चुनाव प्रचार के लिए उपयुक्त नहीं समझा गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का राजस्थान से बहुत गहरा नाता है उम्मीद थी कि उन्हें राजस्थान में चुनावी प्रचार के लिए न्यौता आएगा लेकिन, राजस्थान में भी उन्हें चुनाव प्रचार के लिए नहीं बुलाया गया।</p>
<p>पांच राज्यों के चुनावों में हिमाचल के किसी बड़े नेता की जरूरत महसूस नहीं की गई। इससे पहले कांग्रेस पार्टी और बीजेपी के कई नेता और मुख्यमंत्री अन्य राज्यों के चुनाव प्रचार में जाते रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित कई बड़े नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार में जाते रहे हैं। लेकिन इस मर्तबा पांच राज्य के चुनाव में दोनों ही दलों के बड़े नेताओं को प्रचार के लिए नहीं बुलाया गया।</p>
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…