Follow Us:

अपनी जॉब से प्यार करो, कंपनी से नहीं…

समाचार फर्स्ट डेस्क |

भारत रत्न से सम्मानित मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की 27 जुलाई यानी आज पुण्यतिथि है। बेशक कलाम हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनके हर बात आज भी हमें कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है। उनकी सादगी और सोच का हर कोई कायल है। अब्दुल कलाम हर वर्ग के लोगों में खासे लोकप्रिय थे। उनकी इस सादगी और महान सोच के पीछे उनका कड़ा संघर्ष रहा है। उनकी हर बात हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। अब्दुल कलाम का बचपन बड़ी गरीबी और अभावों में गुजरा। सफलता के चरम तक पहुंचने वाले कलाम लोगों को अपने बचपन के किस्से सुनाकर हमेशा प्रेरित करते थे।

कलाम के कुछ ऐसे विचार, जिन्हें के पढ़कर किसी में भी कुछ कर गुजरने का जज़्बा पैदा हो जाए:

-जब हमारे हस्ताक्षर, ऑटोग्राफ में बदल जाएं तो समझिये सफलता की निशानी है।

-कलाम कहते थे सपने वो नहीं जो आप सोते हुए देखते हैं सपने तो वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।  

-इंतजार करने वालों को सिर्फ उतना ही मिलता है जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

-देश को सबसे अच्छा दिमाग, क्लास रूम की आखिरी बेंचों में बैठा मिल सकता है।

– महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

– कृत्रिम सुख की बजाय ठोस उपलब्धियों के प्रति समर्पित रहिये।

-हमें प्रयत्न करना नहीं छोड़ना चाहिए और समस्याओं से नहीं हारना चाहिए।

– क्या हम यह नहीं जानते कि आत्म सम्मान आत्म निर्भरता के साथ आता है।

-अपनी जॉब से प्यार करो अपनी कंपनी से प्यार मत करो, क्योंकि आप नहीं जानते कि कब आपकी कंपनी आपको प्यार करना बंद कर दे। 
 
– शिखर तक पहुंचने के लिए सामर्थ्य चाहिए, फिर चाहे वो माउंट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके करियर का।