Categories: ओपिनियन

लोकसभा चुनाव: इस बार असल मुद्दे गौण, जनता मौन-23 मई को जीतेगा कौन?…

<p>2019 का लोकसभा चुनाव में देश की जनता अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस कर रही है। क्योंकि भारत देश मुद्दाविहीन चुनाव झेल रहा है। देश के सबसे बड़े समर में&nbsp; किसी भी राजनीतिक दल के पास देश को सही दिशा में ले जाने का ख़ाका नही है। जो देश की प्रगति का मापक तय कर सके। देश के किसी दल के पास कोई विदेश नीति, वित्त नीति, रक्षा नीति नही है। तभी तो सत्ताधारी दल इस पर बोलने को तैयार नहीं है, विपक्ष भी इस पर मौन है।</p>

<p>एक तरफ सत्ता का पांच साल तक सुख भोगने वाली भाजपा सेना, मंदिर, हिन्दू-मुस्लिम, कांग्रेस पर हमले और राष्ट्रवाद पर चुनाव लड़ रही है। तो दूसरी तरफ देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस&nbsp; राफेल, चौकीदार चोर है और हिन्दू होने के प्रमाण तक ही सीमित होकर रह गई है। इस हल्ले के बीच क्या किसी दल या नेता को राष्ट्र की प्रगति , महंगाई,&nbsp; व्यापार, दिन प्रतिदिन बढ़ती बेरोजगारी, देश की आंतरिक सुरक्षा, देश की आर्थिक स्थिति और आतंकवाद जैसी समस्याएं नही दिख रहे है?</p>

<p>हिमाचल में भी कुछ इसी तरह की स्थिति है। प्रदेश के विकास व काम की कंही चर्चा नही। भाजपा पीएम मोदी के नाम पर अपनी नैया पार लगाना चाहती है। हालांकि पिछले पांच वर्ष तक हिमाचल से चारों सांसद भाजपा के थे। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री भी यहां से बने। बाबजुद इसके भाजपा काम पर नही मोदी के नाम की वोट मांग रही है।</p>

<p>उधर कांग्रेस अभी भी अपने कुनबे&nbsp; को समेटने में लगी हुई है। सरकार पर हमले तो दूर विपक्ष की भूमिका भी अदा नही कर पा रही है। बाकी कांग्रेस पर अच्छे प्रबंधन की कमी के आरोप तो लगते ही रहे है। कांग्रेस के नेता भी असल मुद्दों पर घेरने के बजाए या तो मोदी पर हमले कर रहे है या फ़िर इधर उधर की बाते हाँककर टाइम पास कर रहे है। हाँ केंद्रीय मंत्री रहे आनंद शर्मा जरुर आंकड़ों पर बात करते है लेकिन उनकी बातों को हिमाचल में गंभीरता से लेने वाले बहुत कम लोग है।</p>

Samachar First

Recent Posts

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

3 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

3 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

4 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

4 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

8 hours ago

कंगना के बाद विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में खोला कैंप ऑफिस

  Vikramaditya Singh Camp Office Mandi : मंडी की सांसद कंगना रनौत द्वारा मंडी में…

9 hours ago