Categories: ओपिनियन

ये चुनाव नहीं आसान आग का दरिया है पार किसने जाना है

हिमाचल प्रदेश में चार  नगर निगमों के चुनावों का शोर सुनाई दे रहा है। प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में दो नगर निगमों धर्मशाला और पालमपुर, सोलन और मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस बार चुनाव पार्टी चुनाव चिह्न पर हो रहे है। हिमाचल की सियासी फ़िज़ाओं में हलचल बढ़ी हुई है। दोनों ही दलों का भविष्य इन चुनावों पर अधिकतर निर्भर करेगा। भाजपा के लिए चुनाव साख का है जबकि कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव नाक का है।

राह दोनों ही दलों की आसान नहीं है। चुनाव में भाजपा के करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल की साख दांव में लगी है तो कांग्रेस पार्टी को संजीवनी की जरूरत है। मुकाबला अभी तक 50-50 का बताया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि चुनावों में कोई बड़ा उलटफेर हो जाए ऐसी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। वैसे भी हिमाचल के मतदाता समझदारी से वोट करते हैं।

प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में दो नगर निगम है। चूंकि कांगड़ा 15 विधानसभा सीटों के साथ सबसे बड़ा जिला है। जहां से सरकार की दशा और दिशा तय होती है। इसलिए दोनों दल इन चुनावों में जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। मंडी में मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। क्योंकि मंडी के भाजपा विधायक अनिल शर्मा औपचरिकता के लिए भाजपा के साथ है साथ कांग्रेस पार्टी का दे रहें है। सुखराम परिवार का मंडी गढ़ रहा है। क्या मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सुखराम के क़िले को भेद पाएंगे?

रही बात सोलन की तो सोलन का ज़िम्मा भले ही बेहतर प्रबधंक डॉ राजीव बिंदल के हाथ है लेकिन पार्टी में उनके साथ जो हुआ उसके बाद सभी की नज़र सोलन निगम चुनावों पर है। दोनों ही दलों के लिए मुकाबला कंही भी आसान नही है। बाग़ी कांग्रेस के मुकाबले सत्ता पक्ष का ज़्यादा खेल बिगाड़ सकते है।  क्योंकि चुनाव पार्टी चिन्ह पर है इसलिए जोड़तोड़ से भी काम नहीं चलेगा। ऐसे में सभी की निगाहें 7 अप्रैल के चुनावी नतीज़ों पर टिकी हुई है।

Samachar First

Recent Posts

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

8 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 1910 मतदान केंद्र होंगे स्थापित: डीसी

धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…

8 hours ago

विवि के क्षेत्रीय केंद्र में निकाली मतदाता जागरूकता रैली

धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…

8 hours ago

आगामी चुनावों में 5711969 मतदाता अपने मताधिकार का करेंगे प्रयोग: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…

8 hours ago

20 मई को टंग और बरवाला फीडर के अंतर्गत बिजली बंद

धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…

8 hours ago

ये जग्गी का नहीं, धर्मशाला की जनता का चुनाव, सरकार करेगी रुके हुए काम: बाली

कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…

8 hours ago