Categories: ओपिनियन

हमारी बनेगी सरकार, हम हैं जनता के असल पहरेदार!

<p>भले ही बाहर ही से सही कुछ नेता अपनी जीत को लेकर अति आत्मविश्वास से भरे हुए है। लेकिन जीत की राह इतनी आसान नही है। हिमाचल प्रदेश में पहली मर्तबा ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अधिकतर सीटों पर मुक़ाबला कड़ा है। इस बार कई सीटों पर जीत का मार्जन बहुत कम आंक कर देखा जा रहा है। छोटे नेता तो दूर बड़े दिग्गजों के भी प्रचार में पसीने छूटे है और वहां भी जीत का अंतर कम होने का अंदेशा जताया जा रहा है।</p>

<p>दर्जन भर सीटों को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर सीटों में कोई भी यह कहने की स्थिति में नही है कि कौन जीत रहा है। कांग्रेस विचारधारा के लोग कांग्रेस की सरकार बना रहे है, बीजेपी से जुड़े लोग बीजेपी के बहुमत का दावा कर रहे हैं। लेकिन जब हर सीट पर आंकलन किया जाता है तो बात यहीं पर आकर ठहर जाती है कि मुक़ाबला कड़ा है।</p>

<p>मतदाता खामोश है उससे जब पूछा जाता है की किसको वोट दिया तो जबाब मिलता है 18 दिसंबर को पता चल जाएगा। फेक सर्वे की मीडिया में भरमार है कोई बीजेपी के पक्ष में सर्वे दिखा रहा है कोई कांग्रेस के पक्ष में हवा चला रहा है। लेकिन सच्चाई ईवीएम में बंद है।</p>

<p>अभी जनता का फैसला तो नहीं आया है लेकिन लोंबिंग की राजनीति शुरू हो गई है। नेता से लेकर अफ़सर तक सब अभी से लॉबिंग करने में जुट गए है। कुछ चमचे भी अपनी गोटियां फिट करते नज़र आ रहे हैं और यहां तक कहते सुने जा रहे है कि सरकार बनने के बाद सब देख लेंगे। भई ये लोकतंत्र है इसमें सबको अपनी बात रखने का अधिकार है।</p>

Samachar First

Recent Posts

अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट, अब देहरा का भाग्योदय निश्चित : सीएम

देहरा: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक…

10 hours ago

ब्यास नदी के जल स्तर की हो रही नियमित मॉनिटरिंग: डीसी

धर्मशाला, 05 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि भारी बारिश के चलते ब्यास नदी…

10 hours ago

शिक्षा विभाग में खाली पदों को जल्द भरने के साथ कम संख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज: रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में कम संख्या वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग मर्ज करने जा रहा है।…

10 hours ago

लुहरी डैम प्रभावितों के प्रतिनिधिमंडल ने की उपायुक्त शिमला से मुलाकात

शिमला: लुहरी जल विद्युत परियोजना प्रभावितों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त शिमला कार्यलय पहुंचा.…

10 hours ago

शिमला पुलिस ने 15 महीने में किये 1000 ड्रग पैडलर गिरफ्तार

नशे के कारोबारियों की खैर नहीं है, क्योंकि शिमला पुलिस एक के बाद एक नशे…

10 hours ago

सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार अब पूरी तरह से दादागिरी पर आ गई है: बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

10 hours ago