Categories: ओपिनियन

खाकी क्यों हुई दागदार, क्यों अंदर हुए पहरेदार?

<p>हिमाचल प्रदेश की पुलिस ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा और निर्भय पुलिस की श्रेणी में गिनी जाती है। अन्य राज्यों के मुकाबले हिमाचल पुलिस काफी नम्र सादगी भरी और सहायता करने वाली मानी जाती है। लेकिन कोटखाई गुड़िया प्रकरण पुलिस की छवि पर वह धब्बा है जो हिमाचल पुलिस के इतिहास में हमेशा याद रखा जायेगा।</p>

<p>इस मामले ने पुलिस की छवि को मटियामेट कर डाला।&nbsp; पुलिस की छवि को अर्श से फर्श पर लाकर खड़ा कर दिया। प्रदेश के लोगों का विश्वास पुलिस ने खोया, पुलिस के प्रति लोगो में रोष पनपा, लोगों का गुस्सा यहां तक पहुंचा की कोटखाई थाने तक को आग हवाले कर दिया गया। ये शायद लोगों की पुलिस के प्रति नफरत एवम अविश्वास की पराकाष्ठा थी। होती भी क्यों नही? जिस तरह पुलिस की भूमिका मामले में रही सवाल उठना लाज़मी थे। अब सब कुछ सामने भी निकल रहा है।</p>

<p>कोटखाई गुड़िया मामले में पुलिस की भूमिका ने लोगों में अविश्वास बढ़ाया जो कि अब भी बढ़ता ही जा रहा है। अब सीबीआई ने आईजी डीएसपी सहित 8 पुलिस कर्मियों के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। एसपी शिमला भी हिरासत में है। ऐसे में पुलिस को अब लोगों के अंदर विश्वास पैदा करने के लिए कर्तव्य निष्ठा की कसौटी में फिर से तपकर निखर के आना होगा।</p>

<p>कहते है कि इज्जत कमाने में उम्र बीत जाती है लेकिन गंवाने में एक पल नहीं लगता। अब पुलिस को अपनी छवि सुधारने के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। ऐसा न हो कि आने वाले समय में भी ये सुनना पड़े की &quot; लम्हों ने खता की, सदियों ने सज़ा पाई&quot;. लेकिन राजनीति और पुलिस जब तक अपराध से लड़ने के लिए सजग नहीं होती है तो भला जनता को इंसाफ कैसे मिलेगा?</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

4 hours ago