हिमाचल के चार नगर निगमों की 64 सीटों पर 271 योद्धा चुनावी मैदान में

<p>हिमाचल के चार नगर निगमों में चुनावी बिसात पर राजनीतिक दल खूब पसीना बहा रहे हैं। हिमाचल की धर्मशाला सहित 3 नए नगर निगमों पालमपुर, मंडी और सोलन में सियासी संग्राम चल रहा है। धर्मशाला में कुल 17 सीट हैं जिनके लिए कुल 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस और भाजपा सभी सीट पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि निर्दलीय 37 पर लड़ रहे हैं।&nbsp;</p>

<p>पालमपुर में कुल 15 नगर निगम की सीट पर चुनाव हो रहा है। इनपर 64 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस सभी 15 सीट पर अपने योद्धाओ के साथ मैदान में उतरी है। इसके अलावा पालमपुर में 7 सीट पर आम आदमी पार्टी और 27 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र मंडी में 15 नगर निगम की सीट पर 67 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें कांग्रेस और भाजपा 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी यहां 13 सीट पर जबकि सीपीआईएम 2 सीट &nbsp;पर और 22 निर्दलीय चुनावी मैदान में डटे हैं।</p>

<p>सोलन में 17 नगर निगम की सीट हैं। जिनपर 60 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कांग्रेस भाजपा सभी 17 सीटों पर चुनावी मैदान में जुटी हुई है। आप 14 सीट पर जबकि 12 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर बात करें तो भाजपा व कांग्रेस सभी 64 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 98 निर्दलीय चुनाव चुनावी मैदान में है। सीपीएम 2 व आप 43 सीट पर चुनाव लड़ रही है। चुनावों में 345 ने अपना नामांकन भरा था। जिनमें से 271 चुनावी मैदान में है। ये जानकारी संजीव महाजन राज्य निर्वाचन आयोग अधिकारी ने दी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

3 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

3 hours ago

अब पहली तारीख को वेतन, 9 को पेंशन

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…

6 hours ago

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

6 hours ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

7 hours ago