पॉलिटिक्स

हिमाचल सरकार के जनमंच की नकल कर रही AAP, अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाए नेता: खन्ना

हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भंगवत मान पंजाब के भोले भाले लोगों को गुमराह कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी एक अनैतिक राजनीतिक पार्टी है और इसके नेता अपने वादों पर खरे नहीं उतरते। उन्होंने कहा कि भंगवत मान ने पंजाब के सभी लोगों को बुलाया कि वह आकर उनकी सभी समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। ऐसा लगता है कि वह हिमाचल सरकार के जन मंच कार्यक्रम की नकल कर रहे हैं। भीषण गर्मी में दूर-दूर से लोग अपना किराया खर्च करके आए। लेकिन दुर्भाग्य से मुख्यमंत्री ने केवल 10 से 15 समस्याओं को सुना और आम जनता को निराश करके चले गए।

उन्होंने कहा कि AAP सरकार को इस ड्रामे को बंद कर जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेता अब बड़े विज्ञापनों के माध्यम से सरकारी धन का दुरुपयोग करेंगे, जिसमें दिखाया जाएगा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायतें सुनी हैं, लेकिन तथ्य पूरी तरह से अलग है कि उन्होंने केवल सीमित लोगों को ही सुना है। अविनाश ने कहा कि आप जहां भी सरकार बनाती है वह लोगों को गुमराह करती है जो पूरी तरह से अनैतिक है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

1 hour ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

1 hour ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago