प्रश्नकाल के बाद मुख्यमंत्री ने हिमाचल राजभाषा अधिनियम, 1975 का संशोधन विधेयक किया प्रस्तुत

प्रश्नकाल के बाद सदस्यों द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राजभाषा अधिनियम, 1975 का संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय अधिनियम 2017 के संशोधन विधेयक को पुन:स्थापित किया।

इसके बाद विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री अपनी सीट से खड़े हुए और सदन को बताया कि शिमला से सेना की आरट्रैक को ले जाया जाता रहा है। पिछले 25 सालों से आरट्रैक शिमला में है। जिससे 1000 से ज़्यादा स्थानीय लोगों का रोज़गार जुड़ा है। इसलिए यदि ये यहां से जाता है तो शिमला और हिमाचल को बड़ा नुकसान होगा। इससे पहले पश्चिम कमान को भी यहां से बदला जा चुका है।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक सरकार के पास किसी भी तरफ की ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। हां इसको लेकर उनके पास भी कुछ सेवानिवृत्त सेना के लोग मिलने आए थे। उनसे उनको ये जानकारी मिली है। इसको लेकर रक्षा मंत्रालय से जानकारी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के जवानों का सेना में अहम योगदान है। इसलिए केन्द्र से आरट्रैक को यहीं पर रखने की मांग की जाएगी।

इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने जानकारी दी कि प्रदेश के स्कूलों में स्थापित 6 रेडियो स्टेशनों में से एक स्टेशन उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थापित हुआ है जो आज से शुरू हो गया है। जिसको 14 बच्चे रन करेंगे ये हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

इसके बाद ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने सदन में 8 फरवरी को कांग्रेसी सदस्य लखविंदर राणा और सुखविंदर सिंह द्वारा पूछे गए सौर ऊर्जा को लेकर सवाल पर अपना व्यक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा को लगातार बढ़ाया जा रहा है। केन्द्र भी सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दे रहा है। सोलर ऊर्जा दूसरी ऊर्जा का मुकाबले सस्ती भी है। सरकार सौर ऊर्जा पर अनुदान भी दे रही है। बावजुद इसके लोगों का झुकाव सोलर ऊर्जा की तरफ कम है। सोलर लाइट को ग्रिड से जोड़ने के प्रयास किए जा रहा है। लोग इसमें दिलचस्पी भी दिखा रहे हैं। इसमें केन्द्र और राज्यों को मिलाकर 80 फ़ीसदी अनुदान दिया जा रहा है।

डेढ़ से 10 किलोवाट तक के सोलर प्रोजेक्ट लगाने के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। लेकिन इससे जी ऊर्जा पैदा होगी तो बिजली कौन ख़रीदेगा। इसमें 1 लाख 75 हज़ार किलोवाट बिजली सोलर ऊर्जा से पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको बिजली बोर्ड के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago