कृषि कानून किसानों के लिए काला कानून, पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन जाएगा किसान: छाजटा

<p>जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि कृषि कानून को काला कानून बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि पर बनाए नया कानून किसानों पर थोप दिया है। इस कानून से अन्नदाता बर्बाद हो जाएगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने का जिक्र ना होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि सरकार ने कृषि व्यवस्था को बड़े पूंजीपतियों के हवाले कर दिया है जिससे किसान अधिकारविहीन हो जाएगा और वह पूंजीपतियों और बिचौलियों के हाथों की कठपुतली बन जाएगा।</p>

<p>छाजटा ने कहा की किसानों को जब उनकी फसलों का कोई उचित दाम नहीं मिलेगा तो वह मजबूरन अपनी फसल उन धन्ना सेठों और बिचौलियों को बेचने मैं मजबूर हो जाएगा। क्योंकि उनके पास अपनी फसल रखने के ना तो पर्याप्त भंडार है और ना ही वह इसे ज्यादा दिनों तक अपने पास सुरक्षित रख सकता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ केंद्र में बैठे भाजपा सरकार किसानों को आत्मनिर्भर का सपना दिखाती हैं और दूसरी तरफ पूरी तरह बड़ी कंपनियों और बिचौलियों के हाथों में गिरवी रखने का अधिकार धन्ना सेठों को दे दिया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी बागबानों से अदानी ग्रुप ने लूट मचा रखी है। देश-प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी महंगाई और गिरती जीडीपी से साफ है कि देश घोर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और भाजपा सरकार देश मैं अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में लगी है। कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है किसानों की हक की लड़ाई के लिए कांग्रेस पार्टी किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है किसानों को बड़े पूंजीपति और बिचौलियों की की कठपुतली नहीं बनने देंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

4 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

4 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

4 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

4 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

4 hours ago