पॉलिटिक्स

योगी आदित्यनाथ के बाद अखिलेश यादव भी लड़ सकते हैं चुनाव, अटकलें तेज

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव भी उम्मीदवारी पेश कर सकते हैं। इस रिपोर्ट ने हर किसी को चौंकाया है। अखिलेश यादव लगातार चुनावी मैदान में न उतरने की बात करते रहे हैं। दरअसल, अखिलेश यादव पार्टी के प्रचार के लिए पूरे प्रदेश में घूमने की बात कर चुनावी मैदान में उतरने से इंकार करते रहे थे। लेकिन, अब उनके चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। अखिलेश यादव पर चुनावी मैदान में उतरने का दवाब भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद से ही बनने लगा था।

भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद से लगातार अखिलेश यादव से सवाल हो रहा था कि वे सपा की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं तो चुनावी मैदान में क्यों नहीं खड़े हो रहे। सीएम योगी के चुनावी मैदान में उतरने से पूर्वांचल की सीटों पर भाजपा को फायदा पहुंचता दिख रहा है। ऐसे में अब अखिलेश यादव भी जवाबी हमले के लिए तैयार होते दिख रहे हैं। उनके कन्नौज या फिर मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतरने की भी चर्चा तेज हो गई है।

अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के समय योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद थे। विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर उत्तर प्रदेश भेजा गया था। अभी वे विधान परिषद के सदस्य हैं। अब अखिलेश यादव सामने से जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं। वे संदेश देना चाहते हैं कि अगर वे मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं तो वे सांसद रहते हुए भी चुनावी मैदान में उतर कर सामना करने को तैयार हैं। अभी उनके सीट को लेकर कुछ फाइनल नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री के चेहरे को चुनावी मैदान में उतारने का फायदा पार्टी को मिल सकता है। भाजपा उन्हें उन्हीं के गढ़ में घेरने की कोशिश करेगी। ऐसे में वे पश्चिम बंगाल जैसी स्थिति यहां पैदा कर सकते हैं। जिस प्रकार से ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट पर भाजपा के तमाम नेताओं का ध्यान केंद्रित कराकर पूरे प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बना दिया था, कुछ वही प्रयास अखिलेश भी कर सकते हैं। वहीं, भाजपा उन्हें अपने ही घर में उलझाने की रणनीति पर काम कर सकती है। हालांकि, चुनावी मैदान में बड़ा चेहरा के उतरने का असर आसपास की सीटों पर भी पड़ना तय माना जा रहा है।

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago