लोकसभा में वीडियो बनाने पर अनुराग ने मांगी माफी

<p>बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर को लोकसभा स्पीकर लोकसभा सुमित्रा महाजन ने सदन के अंदर मोबाइल फोन यूज करने पर सख्त चेतावनी दी और माफी मांगने को कहा। यह मामला दो दिन पहले का है जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने हंगामा कर रहे विपक्षी दलों का मोबाइल में वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। विपक्षी दलों ने अनुराग ठाकुर इस हरकत का विरोध किया। हालांकि अनुराग ठाकुर ने मामले पर माफी मांग ली है।</p>

<p>गौरतलब रहे कि कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने अनुराग ठाकुर पर &#39;शून्य काल&#39; के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। सुष्मिता और आप सांसद भगवंत मान ने इसके खिलाफ लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को पत्र लिखा था। उन्होंने इस संदर्भ में अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।</p>

<p>बेशक, अनुराग ठाकुर ने मामले में माफी मांग ली, लेकिन कांग्रेस और आप सांसद कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। मामले में कांग्रेसी सांसद मल्लिकार्जुल खड़गे ने जानना चाहा कि आखिर क्यों नहीं अनुराग ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जबकि भगवंत मान को मान पर संसद के बाहर का वीडियो शूट करने पर संसद के दो सत्रों के लिए निलंबित कर दिया था। अनुराग ठाकुर पर संसद के भीतरी भाग का वीडियो लेने का आरोप है। ऐसे में क्यों नहीं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

17 hours ago

उपचुनाव: सभी बूथों पर आवश्यक सुविधाएं करवाई जाएंगी उपलब्ध: डीसी

धर्मशाला, 03 जुलाई: जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि  देहरा विधानसभा क्षेत्र…

17 hours ago

कांगड़ा : सुरक्षा बल की बर्दी में दिखे 3 संदिग्ध, हिमाचल-पंजाब पुलिस हुई अलर्ट

जिला कांगड़ा के नंगलभूर में सुरक्षा बलों की वर्दी में संदिग्ध देखे जाने और एक…

17 hours ago

संसद में राहुल पर PM के बालबुद्धि कहने पर कुलदीप राठौर ने जताया ऐतराज

देश में नई सरकार के गठन के बाद संसद के पहले ही सत्र में पहली…

18 hours ago

मॉनसून में पर्यटन निगम के होटलों में मिलेगी 20 से 40% की छूट, 15 सितंबर तक ऑफर

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन के साथ ही पर्यटकों की आमद में भी कमी…

18 hours ago

प्रदेश के लोगों के लिए खुशखबरी, हरिद्वार और गुजरात में भी बनेंगे हिमाचल सदन

हरिद्वार और गुजरात में भी हिमाचल सदन बनाए जाएंगे। दोनों ही जगह जमीन की तलाश…

23 hours ago