ई-विधानसभा: ‘ऐप’ के जरिए मिलेंगी विकास-कार्यों की जानकारी

<p>ई-विधानसभा का तमगा हासिल करने के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने टेक्नोलॉजी की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। अब विधानसभा में सूबे में हुए विकास कार्यों का जायजा मोबाइल ऐप के जरिए लिया जा सकता है। ई-विधानसभा के कॉन्शसनेस मैनेजमेंट सिस्टम से नई प्रणाली को जोड़ा गया है। इस प्रणाली में हिमाचल के एमएलए के विकास कार्यों का लेखा-जोखा पूरा मिल जाएगा।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक यह सिस्टम हिमाचल के 16 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू हुआ है। जबकि, कुछ दिनों में बाकी बचे विधानसभा क्षेत्रों में में इसकी सुविधा मुहैया करा दी जाएगी। ऐप की खासियत यह भी है कि इसके जरिए विधायक अपने अधिकारियों को तमाम दिशा-निर्देश जारी कर सकते हैं। अधिकारियों के साथ ऑनलाइन जुड़कर विधायक लोगों की समस्याओं का निपटारा तुंरत कर सकते हैं।</p>

<p>विधानसभा स्पीकर डा. राजीव बिंदल ने जानकारी देते हुए कहा कि ई-विधानसभा मैनेजमेंट सिस्टम का मकसद विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को MLA और आम जनता तक पहुंचाने का है। इसके माध्यम से संबंधित क्षेत्रों के अफसर और MLA को यह बताएंगे कि विकास कार्यों की रफ्तार कितनी है। इसमें डीपीआर से लेकर टेंडर के बारे पूरी जानकारी MLA को मिलेगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

9 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

9 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

11 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

12 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

13 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

14 hours ago