पॉलिटिक्स

…तो हिमाचल में ये है अरविंद केजरीवाल की रणनीति, क्या होगा AAP का भविष्य ?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब अपनी आम आदमी पार्टी का कई राज्यों में विस्तार करने की तैयारी में हैं। हालांकि इसकी पूरी रणनीति तैयार कर लगी गई है। सवाल ये है कि अरविंद केजरीवाल जिस रणनीति के तहत राज्य राज्य घूमने की सोच रहे हैं क्या हर राज्य इस रणनीति को अपना पाएगा ? क्या दिल्ली वाली रणनीति पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल में भी चल पाएगी ?

अगले साल 2022 में 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। हालांकि सबसे ज्यादा फोकस आम आदमी पार्टी का उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब है जहां अरविंद केजरीवाल दिल्ली मॉडल के तहत अपनी धाक जमाना चाहते हैं। लेकिन क्या ऐसा मुमकिन हो पाएगा ?

उत्तराखंड में अरविंद केजरीवाल ने बिजली फ्री, रोजगार का मुद्दा जोरशोर से उठाया है और ये ऐलान भी कर दिया है कि सरकार बनने के बाद 300 यूनिट फ्री बिजली और 6 महीने में एक लाख रोजगार देंगे। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल हैं जिनके दम पर पार्टी आगे बढ़ रही है और लोगों तक पहुंच रही है।

हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी ने सभी 68 सीटों में अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। तो सवाल ये है कि क्या हिमाचल में भी अरविंद केजरीवाल का दिल्ली मॉडल चलेगा ? क्या हिमाचल की जनता अरविंद केजरीवाल के बिजली फ्री वाले मॉडल को अपनाएंगे ?

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

2 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

3 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

3 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

3 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

3 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

18 hours ago