पॉलिटिक्स

फतेहपुर से बलदेव ठाकुर ने भरा नामांकन, CM बोले- खत्म होना चाहिए 13 साल का वनवास

फतेहपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में नामांकन भरा। नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगे। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले स्व. सुजान सिंह पठानिया को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब एकसाथ 20 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं, प्रदेश के आठ जिलों में आचार संहिता लगी हुई है।

मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशी बदलेव ठाकुर को भारी वोटों से जिताने की अपील करते हुए कहा, “पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि बलदेव ठाकुर यहां से प्रत्याशी होंगे। ऐसे में भाजपा का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें विजयी बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।” सीएम ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जानता है कि कुछ चीजें अगर आज मिलती हैं तो कुछ कल। हम सब लोगों को इस बात को सोचना चाहिए कि एक कार्यकर्ता के नाते पूरी निष्ठा के साथ काम करना चाहिए। पार्टी खुद तय करेगी कि कब किसे क्या जिम्मेदारी देनी है। मुझे भरोसा है कि यहां का पूरा संगठन एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेगा।”

‘13 वर्षों का वनवास खत्म हो’

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम काफी अरसे से फतेहपुर के विधायक का विधानसभा में इंतजार कर रहे हैं। 13 वर्षों से फतेहपुर से भाजपा का विधायक हिमाचल विधानसभा में नहीं है। 13 वर्ष का वनवास अब खत्म होना चाहिए। आप बलदेव को जिताकर विधानसभा पहुंचाइए, यहां के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। आपके क्षेत्र के विकास का जिम्मा हम लेंगे।”

कांग्रेस पर साधा निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ, तब से लेकर 70 सालों तक कांग्रेस सत्ता में रही। क्या बेरोजगारी उसकी देन नहीं है? आज अगर देश और प्रदेश में बेरोजगारी है तो उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। आज कहते हैं कि महंगाई बढ़ गई, ऐसा लगता है कि कांग्रेस के जमाने में तो महंगाई थी ही नहीं। आज इसीलिए कांग्रेस के पास नेता तक नहीं बचे। पड़ोसी राज्य पंजाब में देख लीजिए, क्या हालत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 साल सत्ता में रही लेकिन गरीबों के लिए कोई योजना नहीं लाई। सरकारें पहले भी रहीं, लेकिन गरीबों के लिए योजना किसी ने नहीं बनाई।”

मुख्यमंत्री ने फतेहपुर के लोगों से साथ चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है और फतेहपुर में विकास में कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने बलदेव ठाकुर जी को टिकट दिया है, अब हमें उन्हें विजयी बनाना है। केवल जीत ही नहीं, शानदार जीत चाहिए। ऐसी जीत, जो सबको याद रहे।”

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

13 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

13 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

14 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

16 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

16 hours ago