पंचायती राज चुनावों से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार, तभी शिकायत लेकर पहुंचे चुनाव आयोग: BJP

<p>कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग से की गई शिकायत को लेकर बीजेपी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल से कांग्रेस पर हमला बोला। त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पंचायती राज चुनावों में पहली ही हार स्वीकार कर ली है। इसी को लेकर आज कांग्रेस चुनाव आयोग के दरवाजे पर पहुंची है, जिन सरकार के हार्डिंग की बात कांग्रेस के नेता कर रहे हैं वह उन स्थानों पर लगी है जहां पर चुनाव नहीं है और चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, उनके अनुभवी नेता और उनके दिग्गज नेताओं को पहले ही आभास हो गया है कि वह पंचायती राज चुनावों में करारी हार का सामना करने वाले हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल है और सभी चुनावों में सक्रिय रुप से सहभागिता निभाता है। भाजपा पंच के चुनाव से लेकर सांसद के चुनावों तक पूरी ताकत लगाकर लड़ती है। कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट दिख रहा है कि वह इन पंचायती राज चुनावों में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों के सामने खड़े नहीं हो पा रहे हैं। जिस प्रकार से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर बयानबाजी कर रहे हैं वह बेबुनियाद है और तथ्यों से परे हैं।&nbsp;</p>

<p>कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अकेले पड़ गए हैं और उनका साथ उनकी खुद की पार्टी में कोई नहीं दे रहा है । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भारतीय जनता पार्टी यह स्पष्ट कर देना चाहती है कि हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश नहीं ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है, कोई भ्रष्टाचार का आरोप पिछले 3 वर्ष में सरकार के ऊपर नहीं लग पाया और भाजपा एक सशक्त राजनीतिक दल के विराट रूप में 2022 की ओर बढ़ रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुश्किल में हिमाचल की जनता: बिजली-पानी के बाद अब केंद्र ने की सस्ते राशन में कटौती

  Shimla: एक तरफ जहां हिमाचल में कांग्रेस सरकार बिजली की दरें बढ़ाकर और ग्रामीण…

1 hour ago

आज का राशिफल: 24 सितंबर 2024, जानें आपके लिए कैसा रहेगा मंगलवार

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा…

2 hours ago

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

2 hours ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

2 hours ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

17 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

18 hours ago