डबल इंजन की सरकार में मंहगाई बेलगाम, लोगों के घरों का बजट बिगाड़ अब झाड़ लिया पल्ला: यशंवत छाजटा

शिमला जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशंवत छाजटा ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। छाजटा ने कहा कि आम आदमी की पीड़ा महसूस करने के बजाए अभी भी भाजपा नेता जुमलेबाजी और भाषणबाजी में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि डबल इंजन की सरकार ने लोगों के घर परिवार का बजट बिगाड़ने के बाद महंगाई के मुद्दे से ही पल्ला झाड़ लिया है।

छाजटा ने कहा है कि डबल इंजन सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यही रही है कि दुनिया में सबसे महंगे दाम पर पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर भारत में बिक रहा है और महंगाई ने इस सदी के तमाम रिकार्ड तोड़ डाले हैं। मोदी सरकार ने पेट्रोल – डीजल पर सर्वाधिक टैक्स लगाने का रिकॉर्ड भी दुनिया में बना दिया है। खुद को जनता का सबसे बड़ा हमदर्द और सबसे बड़ा देशभक्त करार देने वाले भाजपाई आज महंगाई के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंन कहा कि देश और प्रदेश जनता इस बात को नहीं भूल सकती कि अच्छे दिन लाने की दुहाई देकर भाजपा नेताओं ने महंगाई पर लगाम लगाने की बड़ी-बड़ी डींगे हांकी थी और सुशासन का सपना दिखाया था लेकिन सत्ता प्राप्ति के बाद भाजपा सरकार ने जनता के सपनों को तहस-नहस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यूपीए सरकार में 60 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला पेट्रोल आज 100 रुपए के पास पास पहुंच गया है। 50 रुपए का डीजल आज 90 रु पए में बिक रहा है और  गैस सिलेंडर के दाम आज 900 रुपए के पार हो गए हैं, जिसके दाम 450 रुपए होने पर भाजपा नेता सडक़ों पर बैठ गए थे। छाजटा ने आगे कहा है कि प्रदेश में बनने वाला सीमेंट प्रदेश के लोगों को मंहगा और पड़ोसी राज्यों में सस्ता बिक रहा है। सरकार के सस्ते राशन योजना का भी बैंड बज गया है। डिपुओं पर मिलने वाली दाल, तेल, चीनी और नमक की दरें भी बढ़ती जा रही हैं।

चारों नगर-निगम में जीत दर्ज करेगी कांग्रेस

छाजटा ने कहा कि प्रदेश के चारों नगर निगम चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेंगी। सत्ता का दुरु प्रयोग करने के बाद भी भाजपा के हाथ कुछ नहीं आएगा क्योंकि जनता उनके जुमलों को भली भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा है कि कृषि से जुड़े तीन काले कानूनों को जबरन थोपा दिया गया, जिससे आज देश का किसान सडक़ों पर प्रर्दशन कर रहा है।

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

8 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

10 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago