बिलासपुर: CAA के समर्थन में बीजेपी ने निकाली रैली, कांग्रेस पर लगाए आरोप

<p>बिलासपुर में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला में बीजेपी ने प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मी के नेतृत्व में नागरिक संशोधन कानून के समर्थन हाथों में तिरंगा लेकर रैली निकाली। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा और बीजेपी के विधायक सुभाष ठाकुर ने नागरिकता संशोधन अधनियम की आड़ में कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दलों पर जनीतिक रोटियां सेंकने के आरोप लगाए।</p>

<p>रणधीर शर्मा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं, इससे लोगों को सतर्क रहना है। नागरिकता कानून संशोधन (सीएए) सभी के हित में हैं। इससे किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार सभी की हितैषी है और सबका साथ सबका विकास चाहती है। इसलिए नागरिकता कानून लाकर देश को मजबूत किया गया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की सहायता से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीडन के कारण वहां से विस्थापित हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध ,पारसी और इसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। इस कानून के तहत उपरोक्त देशों से उत्पीडित अल्पसंख्यक लोग जिन्होंने 31 दिसम्बर 2014 तक भारत में प्रवेश कर लिया था वे सभी भारत की नागरिकता के पात्र होंगे।</p>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

32 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

1 hour ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

2 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago