सभी राजनीतिक दलों में भाजपा का काम करने का तरीका सबसे मजबूतः जयराम ठाकुर

धर्मशाला में भाजपा द्वारा आयोजित प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने धर्मशाला में की इस प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा सभी राजनीतिक दलों में भाजपा का सबसे मजबूत काम करने का तरीका है। मुख्यमंत्री ने अपने से पूर्व वक्ताओं जिसमे प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, कुलदीप चंद राठौर, नाहन से विधायक राजीव बिंदल, प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री राजीव सहजल, प्रसेश सह प्रभारी संजय टंडन का संगठन के महत्वपूर्ण विषयों पर बोलने का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री है जो पूरे विश्व के सशक्त नेतृत्व है। पिछले 3 साल में भाजपा एवं सरकार ने कड़ी मेहनत करी है जिसके परिणाम स्वरूप आज हिमाचल प्रदेश नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में भाजपा ग्राम सभा से विधानसभा तक के नए नारे के साथ काम करेगी। प्रशिक्षक बनने से पहले प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है और सिखाने से पहले सीखना आवश्यक है यह पद्धिति केवल भाजपा में है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एक सुदृढ़ टोली की तरह काम करने के लिए बधाई दी उन्होंने कहा जिस प्रकार से भाजपा ने इन पंचायती राज चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया है वह बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों में कांग्रेस के पास कोई भी स्थिर मुद्दा सरकार के खिलाफ नहीं है आज हमारी सरकार पारदर्शी रूप से कार्य कर रही है। अब भी सरकार एवं संगठन हर स्तर पर मेहनत करेगा और आने वाले समय मे और ज़्यादा सुदृढ़ बनेगी। अगर कांग्रेस सरकार के  प्रथम 3 सालों और भाजपा सरकार के 3 सालों की तुलना की जाए तो विकास कार्यों के हिसाब से कांग्रेस ने 3 साल में 13300 करोड़ खर्चे थे पर भाजपा ने 21300 करोड़ जो कि लग भाग दो गुना है, इसमें महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले 1 वर्ष कोविड-19 महामारी में व्यर्थ चला गया है, हमें केवल 2 वर्ष का कार्यकाल मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ने समाज के लिए हर स्तर पर काम किया है , सामाजिक सुरक्षा पेंशन बुजुर्गों के लिए बड़ा निर्णय है, आज जनमंच कांग्रेस के लिए परेशानी का विषय बन चुका है, सीएम हेल्पलाइन द्वारा भी हिमाचल सरकार जनता के साथ सीधा संवाद कर रही है, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ग्रहणी सुविधा योजना, आयुष्मान भारत हिम केयर योजना, सहारा योजना जैसी अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं से हिमाचल की जनता को बड़ा लाभ हो रहा है।

Samachar First

Recent Posts

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

24 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

36 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

5 hours ago