मुद्दाविहीन हो चुकी है बीजेपी, सदन में वॉकआउट का ढूंढ रही बहाना: चौहान

<p>विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायकों के सदन में लगातार हंगामें पर कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है।&nbsp; प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने बीजेपी के सदन की कार्यवाही को बाधित करने पर तीखा हमला बोला है। चौहान ने कहा कि बीजेपी प्रदेश में मुद्दाविहीन हो चुकी है। इसके चलते ही वह सदन में सरकार का सामना नहीं कर पा रही है। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, इसलिए भाजपा को वॉकआउट करने के बजाए चर्चा में अपनी बात रखनी चाहिए। &nbsp;</p>

<p>चौहान ने कहा कि बीजेपी का विपक्ष में बैठने के बाद से ही यह रवैया चला आ रहा है, जो शर्मनाक और निंदनीय है। विधानसभा की अपनी एक गरिमा और अहमियत है। सत्र आने पर लोगों को उम्मीदें रहती हैं कि जनहित में बिल पास होंगे और नए कानून बनेंगे। इसके साथ ही नए निर्णय लिए जाएंगे, लेकिन विपक्ष ने नकारात्मक रवैये से अजीब परिस्थिति पैदा कर दी है।</p>

<p>वहीं, चौहान ने कहा कि बीजेपी विधायक सदन में बैठते ही वॉकआउट का बहाना ढूंढना शुरू कर देते हैं। जो कि संसदीय प्रणाली के लिए घातक है। चुने हुए जनप्रतिनिधियों को बेवजह हंगामा करने के बजाए सदन में लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना चाहिए, चूंकि सदन की कार्यवाही बाधित होने से जनता के पैसे और समय दोनों की बर्बादी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शुरू से ही सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने में नाकाम रही है। क्योंकि, सरकार के साथ ही सदन को चलाने की जिम्मेवारी विपक्ष की भी बराबर होती है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

नहीं थम रहा हिमाचल-पंजाब के बीच टैक्सी विवाद, मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मिले टैक्सी ऑपरेटर

हिमाचल और पंजाब के बीच टैक्सी ऑपरेटरों का विवाद बढ़ गया है। पंजाब के पर्यटकों के…

12 hours ago

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी: मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गिराने के षड्यंत्र पर बेनकाब हुई बीजेपी, भाजपा के नेता कब मांगेंगे जनता से…

13 hours ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानूसन, ऑरेंज अलर्ट के बाद भी नही बरस रहे बादल

हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन मानसून के शुरू होते ही…

13 hours ago

सेब की मंडियों में दस्तक, अर्ली वैरायटी रेड जून ओर टाइडमैन सेब पंहुचा मंडी

शिमला की मंडियों में सेब ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। अर्ली वैरायटी का…

13 hours ago

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

19 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

19 hours ago