गुटबाजी के सवालों पर विराम लगाने बिलासपुर पहुंचेंगे BJP के दिग्गज!

<p>मोदी की रैली की तैयारियों में बिलासपुर में जेपी नड्डा अकेले ही जुटे हुए हैं। बीजेपी के कई दिग्गज नेता प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर और सतपाल सत्ती यहां पर एक बार भी नहीं दिखे, जिसकी वजह से इसको लेकर लगातार बीजेपी में गुटबाजी की बातों को हवा मिल रही थी। इस पर विराम लगाने के लिए प्रदेश में रविवार को बीजेपी के शीर्ष नेता बिलासपुर में डेरा जमाएंगे।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक रविवार को केंद्रीय मंत्री थावर सिंह गहलोत, प्रदेश बीजेपी प्रभारी मंगल पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल सत्ती और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर एक साथ दस्तक देंगे। हालांकि, उनके यहां इकट्ठा होने का कारण मीडिया के साथ पार्टी के हिमाचल की जनता की गुहार और कांग्रेस विधायकों से जनता मांगे हिसाब मुहिम को वीडियो के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने को लॉन्च करना बताया जा रहा है। लेकिन, इसका मकसद लोगों में इनकी लगातार यहां से रखी गई दूरियों के कारण उपजी चर्चाओं पर विराम लगाना माना जा रहा है।</p>

<p>गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को प्रस्तावित एम्स शिलान्यास और आभार रैली की घोषणा को लगभग एक सप्ताह का समय हो चुका है। लेकिन, अभी तक बड़े नेता के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अकेले ही प्रधानमंत्री की प्रस्तावित आभार रैली का जिम्मा संभाला हुआ है। इसके अलावा इन दिनों में बीजेपी के किसी भी बड़े नेता का बिलासपुर में आना नहीं हुआ है।</p>

Samachar First

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

1 hour ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago