कांग्रेस नेताओं में नेतृत्व की जंग, इसलिए कर रहे झूठी बयानबाजी: बीजेपी

राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा के आरोपों का जबाव देने के लिए बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा सामने आए और कांग्रेस के नेताओं के आरोपों पर पलटवार किया। रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस नेताओं में नेतृत्व की जंग जारी है जिसके चलते कांग्रेस नेता लगातार झूठी बयान बाजी कर रहे हैं। जिससे साफ है कि कांग्रेस के नेता सत्ता के बिना रह नहीं सकते।

इसलिए केंद्र और हिमाचल में कांग्रेस ने नेता 'बिना पानी की मछली' जैसे तड़प रहे हैं। कांग्रेस में बयानबाज़ी की हौड़ लग गई है। कांग्रेस ने कर्नाटक चुनावों में अपनी हार स्वीकार कर ली है। क्योंकि, कर्नाटक की हार के बाद पांडिचेरी और पंजाब 2 राज्यों में ही कांग्रेस बचेगी।

उन्होंने पिछले कल के आनंद शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि देश की जनता बीजेपी से खुश है देश की जनता के  अच्छे दिन आए हैं बुरे दिन तो कांग्रेस के आए हैं। बीजेपी के केंद्र में चार साल उपलब्धियों भरे रहे हैं इसलिए जश्न मनाया जाएगा। माफी तो कांग्रेस को मांगनी चाहिए जिन्होंने 70 साल तक देश को पीछे धकेला।

प्रवक्ता ने आनंद शर्मा  के नोटबंदी और जीएसटी के फैसले पर हमले का जबाव देते हुए कहा कि दोनों ही फैसलों से देश को लाभ हुआ है। इन दोनों फैसलों से प्रत्यक्ष करों में 12.7 फीसदी वॄद्धि हुई है। दोनों फैसलों से देश मे पार्टी का जनाधार बढ़ा। कांग्रेस इससे बौखलाई हुई है इसलिए इस तरह की बयानबाज़ी कर रहे हैं।

रणधीर शर्मा ने आनंद शर्मा से पूछा कि वह यूपीए सरकार में मंत्री रहे बताएं हिमाचल के लिए क्या किया? पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी भाजपेयी सरकार ने हिमाचल को जो विशेष औद्योगिक पैकेज दिया था उसको आज तक आनंद शर्मा बढ़ा नहीं सकें। इसलिए उनको माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस हिमाचल में क़ानून व्यवस्था पर बोलने से पहले अपने अतीत में झांके।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago