<p>कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने आरोप लगाया कि देश भर में कोविड-19 का संकट बना हुआ है, वहीं भाजपा अपने स्कोर सेटल करने में लगी है। भाजपा की ओर से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की सिक्योरिटी को हटाने की बात कही गई है। आज जहां भारत को चीन से लडऩे की जरूरत है, जहां नेपाल जैसा देश हमें धमका रहा है, वहीं भाजपा कोविड-19 के संकट में राजनीति कर रही है। जिसके चलते जिला कांग्रेस कमेटी के लीगल सेल ने डीसी कांगड़ा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर इस मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है।</p>
<p>पठानिया ने कहा कि लीगल सेल ने डीसी महोदय के समक्ष अपना पक्ष रखा है, जैसे कि सरकार ने ओपन टू ऑल कर दिया है। धर्मशाला भी पर्यटन स्थल है, कोविड-19 कम्यूनिटी की ओर जा रहा है। लॉकडाउन से लेकर अनलॉक तक प्रदेश की जनता ने साथ दिया है, ऐसे में जिला की सीमाओं पर पुलिस की तैनाती की जाए। लोगों के जिला में प्रवेश की व्यवस्था इस तरह हो कि कम्यूनिटी में स्प्रेड न हो। पठानिया ने कहा कि डीसी कांगड़ा ने उन्हें बताया है कि इन बिंदुओं को जिला में गंभीरता से लिया जा रहा है।</p>
Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…
Masked Attacker Injured Schoolgirl: कांगड़ा के रक्कड़ में एक दसवीं कक्षा की छात्रा पर अज्ञात…
District Athletics Meet: गुरुवार दोपहर को हमीरपुर के सिंथेटिक ट्रैक पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट…
Prostration Journey to Mata Bala Sundari: हरियाणा के करनाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था…
Lt. Colonel Rank Promotion for Retired Officers: भारतीय सेना के 204 सेवानिवृत्त अधिकारियों को 20…
Foster Care Scheme : जिला हमीरपुर में बेसहारा और विपरीत परिस्थितियों में रह रहे 18…