4 सीटों पर उपचुनाव के बीच भाजपा अपने बगावतियों को मनाने में सफ़लता हासिल कर रही है। फतेहपुर में जहां भाजपा ने कृपाल परमार को फिलहाल मना ही लिया है तो वहीं अब ख़बर है कि अर्की में बगावत करने वाले भाजपा नेता गोविंद राम को भी मना लिया है। ऐसे में यहां भाजपा को बड़ी राहत मिली है और अब वे पार्टी प्रत्याशी का ही समर्थन करेंगे।
वहीं, अभी तक जुब्बल कोटखाई में भाजपा अपने बागी नेता चेतन बराग्टा को नहीं मना पाई है। ख़बर है कि मुख्यमंत्री फतेहपुर से कृपाल परमार को लेकर जुब्बल कोटखाई ही पहुंच रहे हैं औऱ यहां चेतन बराग्टा को मनाने का प्रयास रहेगा। बेश़क बराग्टा ने आजाद प्रत्याशी के तौर पर नामांकन भर दिया है लेकिन भाजपा अगर बराग्टा को मनाने में सफ़ल रही तो उनका नामांकन वापस लिया जा सकता है।
हालांकि, बराग्टा ने साफ कह दिया है कि पार्टी को टिकट में बदलाव करना होगा। क्योंकि मौजूदा प्रत्याशी ने पार्टी के लिए काम नहीं किया। इसी बीच अब देखना ये होगा कि क्या बराग्टा अपने बयानों के बावजूद पीछे हटते हैं या नहीं?
वहीं, भाजपा के मुकाबले कांग्रेस की बात की जाए तो अभी तक कांग्रेस की ओर से किसी बगावती नेताओं को मनाने का प्रयास नहीं किया गया। फतेहपुर औऱ अर्की में कांग्रेस के बीच बगावत अभी भी जारी है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…